Breaking News

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश !

16 Feb, 2020 932
संवाददाता/in24 न्यूज़

पालघर जिले के बोइसर इलाके में लोकल क्राईम ब्रांच की टीम ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से बोइसर क्षेत्र में माल वाहक वाहनों की चोरियां अपनी चरम पर जा पहुंची थी जिसके बाद लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गाड़ी चोरी की तक़रीबन 64 मामलों का खुलासा करते हुए लगभग 27 चोरी के वाहन जब्त किये हैं. मिली जानकारी के अनुसार जिले में आये दिन पिकअप वैन गाड़ियों की चोरी लगातार बढ़ती जा रही थी जिसने पुलिस विभाग की नींद हराम कर रखी थी. वाहन चोरियों से मालिक और ड्राइवरों में भय और दहशत थी, इसलिए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के मार्गदर्शन में ये मामला पालघर लोकल क्राईम ब्रांच को सौपा गया. लोकल क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र नाईक के नेतृत्व में बोईसर यूनिट टीम गठित की गई। टीम द्वारा क्षेत्र से चोरी हुई पिकअप वैन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से कुछ खास जानकारी इकट्ठा की गई. पार्किंग की जगहों पर पुलिस टीम ने अपनी पैनी नजर रखी,इसी दौरन पुलिस टीम के हत्थे एक ऐसा संदिग्ध चढ़ा जो डुप्लीकेट चाबी से पिकअप वैन चोरी करके उसे वह भिवंडी स्थित एक गैरेज में ले जाता था और नंबर प्लेट,इंजिन नंबर और बॉडी कलर बदल कर उसे दूसरे राज्यों में बेच दिया करता था. पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर उससे जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कई ऐसे राज उगले जिसका पुलिस को बेसब्री से इंतज़ार था. उसके बाद एक-एक कर पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया जिनसे लगभग 64 चोरी की अनसुलझी गुत्थियों को सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 27 वाहनों को जप्त किया है. गौर करने वाली बात ये है कि यह गिरोह गुजरात के वलसाड और केंद्र शासित दादरा नगर हवेली सिलवासा में पूरी तरह से सक्रीय था.

अन्य खबरे