Breaking News

अमेरिका में भारतीय की हत्या

24 Feb, 2020 902
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

भारत में अमेरिका की जमकर मेहमाननवाज़ी की जा रही है तो दूसरी तरफ मेरिका से बुरी खबर है कि अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। चोरी के लिए स्टोर में घुसे बदमाशों ने फायरिंग कर उसकी हत्या की है। साही के भाई ने पैसा इकट्ठा करने के लिए 'गो-फंड पेज' बनाया है ताकि मृतक के शव को स्वदेश भेजा जा सके। उसके भाई ने गो-फंड मी पेज में रविवार को लिखा कि उसके परिवार में माता पिता, पत्नी तथा पांच और नौ साल के दो छोटे बच्चे हैं। मैं उनका शव स्वदेश भेजने के लिए मदद मांग रहा हूं ताकि उनकी पत्नी और बच्चे अंतिम बार उन्हें देख सकें। पुलिस के मुताबिक हरियाणा के कर्नाल शहर का रहने वाला मनिंदर सिंह साही अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित एक स्टोर में काम करता था। इसी क्रम में शनिवार सुबह 5.30 बजे मनिंदर सिंह स्टोर में था कि तभी दो नकाबपोश स्टोर में घुसे। नकाबपोश काउंटर पर बैठे स्टोर कर्मचारी मनिंदर पर गोली चलाकर उसकी हत्या करने के बाद काउंटर से रुपए लेकर फरार हो गए। अमेरिकी पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

अन्य खबरे