Breaking News

अवैध संबंध के कारण देवर भाभी ने आत्महया की

29 May, 2020 1179

संवाददाता/in24 न्यूज़.
रिश्तों में जब स्वार्थ आ जाता है और अवैध संबंध का खुलासा होता है तब उसका परिणाम बेहद खतरनाक होता है. देवर और भाभी का रिश्ता भले ही बहुत ख़ास होता है पर जब इस रिश्ते में अवैध संबंध जुड़ता है तो उसका अंत चौंकानेवाला होता है. सतना जिले में शुक्रवार सुबह एक महिला और युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में देवर- भाभी बताए जा रहे हैं और दोनों के बीच अवैध संबंध था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह मझगवां थानांर्गत मझगवां रेलवे आउटर के बाहर स्टेशन से लगभग 3 किमी दूर शव पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतकों की पहचान आशीष सिंह, (22 साल) और पूजा सिंह गौड़ (30 साल) के रुप में हुई। दोनों आपस में देवर- भाभी थे। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है, मृतिका के दो मासूम बच्चे भी हैं, जबकि युवक कुंवारा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला का पति मुंबई में नौकरी करता था और अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले गांव आया था। उसके बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया क्योंकि पति को अपनी पत्नी और देवर के अवैध संबंधों का पता चल गया था। बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों अपने घर से निकले थे और सुबह दोनों का शव रेलवे पटरी पर मिला। पुलिस ने शवों की शिनाख्त उपरांत पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

अन्य खबरे