Breaking News

असम में साबुन के पैकेट में दस करोड़ की हेरोइन के साथ 4 ड्रग पेडलर्स गिरफ्तार

27 Oct, 2022 706

संवाददाता/in24 न्यूज़.
असम (Assam) में एक इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, दिलई तिनियाली में नाका चेकिंग की गई। वहीं, दो वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने 100 साबुन के केस बरामद किए, जिसमें से 1.263 किलो की हेरोइन (heroin) छिपाए गए थे। इस हेरोइन की अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। इस मामले में चार ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया है, जो कि कार्बी आंगलोंग जिले से हैं। उनके पास से 75,000 रुपये नकद भी जब्त किया गया है। यह जानकारी एसडीपीओ ने दी। आगे की जांच शुरू है।

अन्य खबरे