Breaking News

अहमदाबाद में लिफ्ट गिरने से आठ मज़दूरों की मौत

14 Sep, 2022 491

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक निर्माणाधीन इमरात की लिफ्ट टूट कर गिरने से गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) में आठ मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर घायल है। पुलिस के मुताबिक एस्पायर-2 नामक बिल्डिंग में यह दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बिल्डिंग के निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक सातवीं मंजिल की लिफ्ट टूट गई और आठ मजदूरों की मौत हो गई। अहमदाबाद के गुलबाई टेकरा इलाके में ये हादसा हुआ। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और अहमदाबाद फायर बिग्रेड कर्मी पहुंच गए हैं। घायल मजदूर को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है। निर्माणाधीन इमारत की यह लिफ्ट कैसे गिरी, इस बारे में अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आगे की जांच शुरू है।

अन्य खबरे