Breaking News

आईएसआईएस में शामिल होने का दोषी पाए जाने पर केरल के व्यक्ति को उम्रकैद

28 Sep, 2020 758

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकवाद आज नासूर बन गया है. कई युवा आतंकवादी बनने की इच्छा भी रखते हैं एक ऐसे ही मामले में केरल के व्यक्ति को आईएसआईएस में शामिल होने का दोषी पाया गया है. इस मामले में कोच्चि की एक अदालत ने सोमवार को एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जिसे जानबूझकर आईएसआईएस में शामिल होने और बाद में इस खतरनाक आतंकवादी संगठन की गतिविधियों के लिए इराक जाने का दोषी ठहराया गया था।  विशेष एनआईए अदालत ने साथ ही केरल निवासी सुब्हानी हजा मोइदीन पर दो लाख दस हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिसे एनआईए ने 2016 में तमिलनाडु में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों एवं राज्य पुलिस की मदद से एक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया था। बता दें कि इस फैसले के बाद युवाओं में आतंकवाद के प्रति सोच में बदलाव आ पाएगा।

अन्य खबरे