Breaking News

आखिरकार 11.58 करोड़ में नीलाम हुई दाऊद की संपत्ति

14 Nov, 2017 1506

ब्युरो रिपोर्ट/ in24 न्यूज़ 

मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मुंबई में मौजूद संपत्ति की नीलामी मंगलवार को शुरू हो गई है । आपको बता दे कि सभी संपत्तियों की नीलामी की आधार कीमत 5.5 करोड़ रुपये रखी गई है। इस नीलामी की टेंडर की प्रक्रिया 10 नवंबर को समाप्त हुई थी। सूत्रों के मुताबिक नीलामी के लिए देश भर के करीब 10 निवेशकों ने आवेदन किया है, जिसमें सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीयूटी) ने तीन संपत्तियों के लिए आवेदन किया है। यह नीलामी चर्चगेट स्थित आईएमसी बिल्डिंग में सुबह 10 बजे शुरू होगी और नीलामी का आयोजन स्मगलर ऐंड फॉरेन ऐक्सचेंज मैनीपुलेटर्स ऐक्ट 'साफीमा' के तहत होगा। मुंबई में दाऊद इब्राहिम की 6 संपत्तियां हैं, जिनकी नीलामी हो रही है।

इसमें अफरोज होटल, डांबर बिल्डिंग और शबनम गेस्ट हाउस समेत कुल 6 संपत्तियां शामिल हैं। एसबीयूटी मुंबई के भिंडी बाजार में पुनर्वसन परियोजना पर काम कर रहा है जिसने अफरोज होटल, शबनम गेस्ट हाउस और डांबर बिल्डिंग के लिए टेंडर भरा है। आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग ने विज्ञापन के जरिए नीलामी की जानकारी दी है। राजस्व विभाग ने 14 नवंबर को होने वाली इस नीलामी के लिए बंद लिफाफे में टेंडर मांगी थीं। इनमें से हर संपत्ति की आरक्षित कीमत एक से डेढ़ करोड़ रुपये के बीच है।

इस तरह इनका कुल आधार मूल्य करीब 5 से साढ़े 5 करोड़ रुपये है। नीलामी में शामिल होने वालों को 10 नवंबर तक अपना ब्योरा एसएएफईएमए या एनडीपीएसए विभाग को देना था। इससे पहले होटल रौनक अफरोज की भी नीलामी साल 2015 में भी हुई थी, तब पूर्व पत्रकार बालाकृष्णन ने 30 लाख डिपॉजिट भरने के बाद ऊंची बोली लगाकर नीलामी अपने नाम की थी। लेकिन, 3.98 करोड़ की बकाया रकम नहीं भर पाने की वजह से नीलामी रद्द हो गई थी।

अन्य खबरे