Breaking News

आतंकियों ने श्रीनगर के स्कूल में घुसकर की फायरिंग, दो शिक्षकों की मौत

07 Oct, 2021 588

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज श्रीनगर में एक बार फिर आतंकियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस बार उनका निशाना स्कूल रहा। इसमें स्कूल की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और टीचर दीपक चंद बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। इस बीच सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि दो आतंकवादी बंदूक के साथ एक स्कूल में जबरन घुस गए और वहां पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसमें महिला प्रिंसिपल और एक शिक्षक की मौत हो गई। इसके बाद स्कूल में भगदड़ मच गई। हर कोई जान बचाने के लिए भागने लगा।इस बीच सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इनदिनों हिंसक माहौल बना हुआ है।

अन्य खबरे