Breaking News

आर्थिक रूप से परेशान युवक ने फांसी लगाई

21 Jun, 2020 916

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में अनेक लोगों को आर्थिक  भी सामना करना पड़ा. प्रयागराज स्थित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के पुराना कटरा मोहल्ले में रविवार दोपहर बाद एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की। कर्नलगंज के पुराना कटरा माठोमिया गली निवासी मेराज अली (42 वर्ष) पुत्र मज्जन अली छोटा-मोटा काम करके दो बच्चों एवं पत्नी समेत परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि लाकडाउन की वजह से उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई। जिससे वह कुछ दिनों से तनाव में रहता था। रविवार दोपहर घर के अन्दर कमरा बंद करके फांसी लगा ली। परिजनों को लगभग दो बजे परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो मातम छा गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दिया। आत्महत्या की वजह तनाव बताया जा रहा है।

अन्य खबरे