इलाज के लिए जेल से अस्पताल पहुंचा बीमार राम रहीम
संवाददाता/in24 न्यूज़।
यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार सुबह सुनारियां जेल से दिल्ली एम्स ले जाया गया। उनकी स्वास्थ्य जांच चल रही है। राम रहीम कई दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता में भी भर्ती रहे थे। बताया जा रहा है कि राम रहीम के पेट में लगातार दर्द है और उसकी पेन क्रिया में दिक्कत बताई जा रही है। शुरुआत में उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच उसे दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया है। स्वास्थ्य की जांच के लिए पीजीआई के डाक्टरों ने उसे एम्स ले जाने की सलाह दी थी। राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वियों के यौन शोषण का दोषी करार दिया था, जिसके चलते उनको 20 साल की सजा सुनाई गई। पंचकूला से उनको रोहतक की सुनारिया जेल लाया गया था, तभी से राम रहीम जेल में है। छह जून को स्वास्थ्य कारणों के चलते उसको पुलिस की एक टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लेकर गई थी, जहां चार दिन उपचार चला। मेदांता अस्पताल में राम रहीम का दो बार कोरोना टेस्ट हुआ। पहले टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वीरवार को जांच पड़ताल के बाद अस्पताल की ओर से राम रहीम को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पुलिस उसे लेकर रोहतक आ गई थी। बता दें कि राम रहीम स्वयं को भगवान मानने लगा था और अपने करतूतों की वजह से उसे आश्रम से जेल तक का रास्ता दिखाया गया था।