Breaking News

एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या

29 Sep, 2021 798

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पारिवारिक विवाद की वजह से पांच लोगों की आत्महत्या का मामला हरियाणा के पलवल जिले के गांव औरंगाबाद से आया है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने खुदकुशी कर ली है। मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी ने फांसी लगाई है और बच्चों को जहर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल भिजवाया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। वहीं, इलाके में गमगीन माहौल हो गया।बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद ये कदम उठाया गया। बुधवार सुबह पांचों के शव परिवार के मुखिया को मिले। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे