Breaking News

ओडिशा के समुद्री तट पर मिला युवती का क्षत विक्षत अवस्था में शव

29 Nov, 2022 1017

क्राइम डेस्क/in 24न्यूज़

  ओडिशा के पुरी में समुद्र के तट पर एक 18 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया है. यह घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है. मृतक युवती मध्यप्रदेश की रहने वाली थी. मृतक युवती के परिजनों ने रहस्यमय तरीके से हुई मौत को हत्या बताया है और सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. यही नहीं, मृतक के परिजन ने पुलिस पर भी लिपापोती का आरोप लगाया है. पुलिस का अनुमान है कि यह डूबने से मौत का मामला हो सकता है, लेकिन परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का होटल से अपहरण किया गया और उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी गई ताकि उसकी पहचान नहीं की जा सके. परिजनों ने कहा कि युवती 23 नवंबर को होटल के कमरे से बाहर गीले कपड़े लाने के लिए निकली और इसके बाद से वह लापता थी. उसका शव 26 नवंबर को बरामद किया गया. कान की बाली और नाक में पहने गये आभूषण, हाथ में बंधे लाल धागे और पैर में बंधे काले धागे से पिता ने अपनी बेटी की पहचान की. इस घटना के बाद ओडिशा में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अन्य खबरे