Breaking News

कॉलेज स्टूडेंट से चलती टेम्पो में रेप

24 Dec, 2020 1196
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के बाद भी यूपी के कई हिस्सों में अपराध जारी है. विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एटा का है। यहां समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि एटा में एक चलते टेम्पो में कुछ लड़कों द्वारा बीएससी की छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, थाना बागवाला के अंतर्गत बुधवार सुबह रेप पीड़िता घर से कॉलेज के लिए निकली थी। कॉलेज जाने के लिए उसने टेम्पो पकड़ा। उस टेम्‍पो में उसके साथ की कुछ छात्राएं भी थीं। कॉलेज के सामने सभी छात्राएं उतर गईं। इस दौरान जब तक यह छात्रा टेम्‍पो से उतरती, तब तक टेम्‍पो वाले ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। इतना ही नहीं उसके साथ एक और लड़का भी था। पहले से मौजूद लड़के ने चलते टेम्पू में छात्रा के साथ रेप किया। वहीं दूसरी तरफ, कॉलेज के सामने उतरी छात्राओं ने इस बात की जानकारी अपने टीचरों को दे दी। उसके बाद सभी ने उस टेम्‍पो का पीछा किया और करीब पांच किमी आगे जाकर टेम्‍पो वाले को पकड़ लिया। वहां से लहूलुहान हालत में छात्रा को हॉस्‍प‍िटल भेजा गया और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रेप के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद बाकि स्टूडेंट्स में दहशत का माहौल है.

अन्य खबरे