Breaking News

कोटा में हथियार सहित एक बदमाश गिरफ्तार

15 Nov, 2021 847

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कोटा के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियार सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस को एक बदमाश के माला रोड पर होने की सूचना मिलने के बाद अजय आहूजा पार्क के निकट घेराबंदी करके बदमाश विजेंद्र शर्मा (24) को हिरासत में लेकर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस उससे हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे