Breaking News

कोयला घोटाले पर बीजेपी ने जारी किया कांग्रेस फाइल्स का तीसरा एपिसोड

04 Apr, 2023 608

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भारतीय जनता पार्टी (ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस फाइल्स का तीसरा एपिसोड जारी किया। तीसरे एपिसोड में भाजपा ने कोयला घोटाले (coal scam) को लेकर यूपीए (UPA) की पिछली मनमोहन सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। आज भाजपा ने कोयला घोटाले को लेकर वीडियो जारी कर लिखा है कि कांग्रेस फाइल्स के तीसरे एपिसोड में देखिए, कोयले की दलाली में काले हुए हाथ की कहानी..। भाजपा ने कांग्रेस मतलब करप्शन के नाम से सीजन-1 के एपिसोड 3 के जारी वीडियो में मनमोहन सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2012 में सामने आए कोयले घोटाले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कोयले की दलाली में कांग्रेस का हाथ ही काला नहीं हुआ था बल्कि कांग्रेस की यूपीए सरकार पर कालिख पुत गई थी। तीन मिनट के इस वीडियो में कई मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देकर भाजपा ने कोयला घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और मनमोहन सिंह पर जमकर निशाना साधा है। वीडियो में मनमोहन सिंह को रिमोट से चलने वाला प्रधानमंत्री करार देते हुए भाजपा ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi  और राहुल गांधी Rahul Gandhi के साथ उनकी कई तस्वीरों को भी इसमें शामिल किया है। भाजपा ने इसी वीडियो में कांग्रेस फाइल्स के चौथे एपिसोड में कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले का जिक्र करने का संकेत भी दिया है। बता दें कि  भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस में घमासान जारी है। 

अन्य खबरे