Breaking News

कोरोना वायरस की गलत जानकारी देनेवाले डॉक्टर ने निलंबित होने के बाद आत्महत्या की कोशिश की

11 Feb, 2020 926

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना वायरस कितना खतरनाक है उसका असर हैदराबाद में देखने को मिला।  गौरतलब है कि गांधी अस्पताल में करोना के पॉजिटिव मामले दर्ज होने की गलत जानकारी मीडिया को देने पर डॉक्टर वसंत को सोमवार को अधिकारियों ने निलंबित किया। इस पर मंगलवार को डॉ वसतं ने अस्पताल के निकट पेट्रोल भरे बोतलों के साथ हंगामा खड़ा कर दिया। गांधी अस्पताल में डॉ वसंत सीएमओ के पद पर नियुक्त रहे। इस क्रम में गांधी अस्पताल में कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज होने की गलत जानकारी मीडिया को दी। इस आरोप के चलते उन्हें निलंबित किया गया। इस पर डॉ वसंत ने उनके साथ अन्याय होने का आरोप लगाया। साथ ही पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ ऐसा करने की बात कही। उन्होंने उनके साथ न्याय करने की मांग करते हुये अस्पताल के निकट आत्महत्या का प्रयास किया। इस क्रम में डॉक्टर ने कमर पर पेट्रोल से भरी बोतलें बांध ली और उन्हें कोई बचाने की प्रयास करने पर खुद को आग लगा लेनी की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों साथी डॉक्टरों को सताने का उनपर झूठा आरोप लगाया गया। आपको बता दें कि डॉ वसंत के साथ अन्य तीन डॉक्टरों को भी निलंबित किया गया।

अन्य खबरे