Breaking News

क्यों बार-बार लगती है तारापुर के केमिकल कंपनी में आग !

02 Oct, 2017 1649
[video width="640" height="352" mp4="/uploads/2017/10/VID-20171002-WA0012.mp4"][/video]
नागनाथ बाबर / in24 न्यूज़
पालघर जिले के तारापुर एमआईडीसी इलाके में सोमवार शाम पौने छह बजे के आसपास मोहिनी आर्गेनिक कंपनी में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया।  मौके पर पहुंची दमकल की टीम को आग पर काबू पाने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार तारापुर एमआईडीसी में स्थित इसी मोहिनी आर्गेनिक कंपनी में आग की घटना हो चुकी है जिसकी वजह से कथित आगजनी की घटना में आसपास की इमारते भी चपेट में आ गयी थी शुक्र इस बात का रहा कि इस घटना में कसीस के भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था और सोमवार की शाम एक बार फिर इस घटना की पुनरावृत्ति हुई जिससे यह अंदाजा आसानी से लगया जा सकता है कि बार - बार हो रही आग की घटनाओं से मोहिनी आर्गेनिक कंपनी प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया।

अन्य खबरे