Breaking News

चोर पकड़नेवाली पुलिस की गाड़ी की चोरी

13 Nov, 2020 811

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जिस गाडी से पुलिस वाले चोर को पकड़ते थे उस गाडी को एक बदमाश लेकर भागने में सफल हो गया. हैदराबाद के नलगोंडा जिले में पुलिस वाहन की चोरी हो गई। नलगोंडा जिले के मिर्यालगुडा टाउन के ईदुलगुडा सर्कल के पास यह घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के मुताबिक सीआई रमेश बाबू गुरुवार आधी रात को चार शराबियों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने पुलिस की आंख में धूल झोंककर रूरल सीआई के वाहन को लेकर कोदाडा की ओर भाग खड़ा हुआ। इसी भागदौड़ में सामने से आ रही एक वाहन को टक्कर मार दी। इसके चलते पुलिस वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान पुलिस वाहन का पीछा कर रहे रूरल एसआई परमेश ने आलगडपा टोलगेट के पास पुलिस वाहन के साथ आरोपी को पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है.

अन्य खबरे