छठ पर भाई ने नहीं बुलाया तो गुस्से में बहन ने कर दी हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जब इंसान नाराज़ हो या अंदर से चिढ़ा हुआ महसूस करे तो वह इस बात को नहीं समझ कि जिससे वह नाराज़ है वह अपना है या पराया! क्या आप सोच सकते हैं कि बहुत ही छोटी सी बात क लिए एक बहन अपने भाई की हत्या तक करवा दे! मगर ऐसा हुआ है. जी हां, बिहार के नालंदा जिले में एक बहन ने अपने भाई की मामूली सी बात पर हत्या करवा दी. जिले के नूरसराय के महादेव विगहा का मामला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यहां छठ पूजा में भाई ने बहन को निमंत्रण नहीं दिया था. जिसकी वजह से बहन अपने भाई से नाराज चल रही थी. छठ की अगली सुबह बहन रेखा देवी ने भाई को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक भाई जितन चौधरी के घर हर साल की तरह इस साल भी छठ पूजा का आयोजन किया गया था. आस पास के लोगों को इसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया था. लेकिन आपसी विवाद के कारण जितन ने अपनी बहन रेखा देवी को इस साल पूजा में शामिल होने का निमंत्रण नहीं दिया. यह बात रेखा को पसंद नहीं आई.