Breaking News

छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ में गिरफ्तार हुआ नाबालिग

17 Feb, 2020 917
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ऐसा लगता है जैसे किसी को कानून का खौफ ही नहीं रह गया है. इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग पर छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप है। घटना गुंटूर जिले के तुम्मला चेवुरू के पास की है। मामला तब प्रकाश में आया जब बच्ची के अभिभावकों ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की। सत्तेनपल्ली डीएसपी विजय भास्कर रेड्डी के मुताबिक नाबालिग ने बच्ची को एक पेड़ के पास बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उस वक्त बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। आरोपी नाबालिग छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। जुवेनाइल एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी छात्र की उम्र की पड़ताल कर रही है। आरोपी की उम्र अठारह साल होने की स्थिति में सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। इस घटना से लोग हतप्रभ हैं। खासकर जुवेनाइल क्राइम को लेकर लोगों में चिंता है। कम उम्र के बच्चों में इस तरह के अपराध की भावना घर करना चिंता की बात मानी जा रही है। वहीं इस पूरे वाकये को लेकर स्कूल प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है। जबकि अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की।

अन्य खबरे