Breaking News

जनता भोज में मधुमक्खियों के हमले से एक की मौत और छह घायल

22 Mar, 2023 859

संवाददाता/in  24 न्यूज़।
शहद देने वाली मधुमक्खियां (bees) जानलेवा भी हो जाती हैं और एक ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला मध्यप्रदेश के भिंड (Bhind)  से सामने आया है। भिंड के पास वरकापुरा गांव (Varkapura village) में जनता भोज (public dinner) कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने महिलाओं पर हमला कर दिया, जिससे एक की मौत हो गई और चार पांच अन्य घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भिंड देहात थाना क्षेत्र के तहत वरकापुरा गांव में एक धार्मिक स्थल के समीप सामूहिक जनता भोज कार्यक्रम कल आयोजित किया गया था। किसी शरारती व्यक्ति ने पास ही वृक्ष पर मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंक दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद भीड़ पर हमला कर दिया, जिसकी चपेट में कुछ महिलाएं भी आ गईं। हमले में घायल छह महिलाओं को इलाज के लिए देर शाम यहां जिला अस्पताल में लाया गया। रात्रि में नेतराम नाम की बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। एक अन्य महिला ओमवती की हालत गंभीर है। इसके अलावा तीन चार अन्य महिलाओं का इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अन्य खबरे