Breaking News

जमीन खरीदने का झांसा देकर इस्टेट एजेंट को लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

07 Aug, 2021 775
संवाददाता/in24 न्यूज़।
एक शातिर नटवरलाल ने जमीन खरीदने के बहाने मुंबई से सटे भायंदर इलाके में पहुंचा, और रियल एस्टेट एजेंट को लूट का शिकार बनाया। पुलिस ने इस नटवर लाल को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कथित नटवरलाल का नाम अभिषेक अग्रवाल है। अभिषेक भायंदर में स्थित एक रियल स्टेट की ऑफिस में गया, जहां रियल एस्टेट एजेंट शशिकांत से उसने तीन करोड़ रुपए की जमीन खरीदने की इच्छा जताई। फिर रियल एस्टेट एजेंट शशिकांत में उसे अपनी कार में बैठाया और कई जगहों की जमीन उक्त नटवरलाल को दिखाई। लेकिन शशिकांत नहीं जानता था कि जिस व्यक्ति को वह जमीन दिखा रहा है, दरअसल वास्तव में वो नटवरलाल है, जो ठगी के मंसूबे से वहां पहुंचा है। जमीन देखने के दौरान अभिषेक अग्रवाल ने एक ढाबे पर शशिकांत के साथ शराब पी और खाना भी खाया लेकिन शराब पीने के बाद शशिकांत अचानक बेहोश हो गया, जिसके बाद अभिषेक अग्रवाल ने शशिकांत के हाथ से सोने का ब्रेसलेट, गले से सोने की चेन और पर्स में रखी नकदी लेकर फरार हो गया। शशिकांत को मूर्छित हालत में उसने कार में ही छोड़ दिया था। जब तक शशिकांत को होश आता तब तक अभिषेक बहुत दूर जा चुका था। उसके जाने के बाद शशिकांत ने भायंदर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर एमबी पाटिल से मुलाकात कर अपनी आपबीती बताई। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर ने शशिकांत की शिकायत के आधार पर ड्यूटी ऑफिसर को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया और तत्काल कथित नटवरलाल की तलाश में भायंदर पुलिस जुट गई थी। भायंदर पुलिस ने इंफॉर्मेशन नेटवर्क के आधार पर कड़ी मशक्कत और भारी जद्दोजहद के बाद आखिरकार अभिषेक को मुंबई के मलाड स्थित उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया। भायंदर पुलिस ने जब अभिषेक  की कुंडली निकाली तो पता चला कि उसके खिलाफ मीरा रोड के नया नगर पुलिस स्टेशन और भायंदर की नवघर पुलिस स्टेशन में पहले से ही ठगी के मामले दर्ज हैं। अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का अभिषेक का तरीका बेहद अलग है, यह लोगों के पैसे ठगने के बाद अपने पैतृक गांव छत्तीसगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले रायपुर की तरफ पलायन कर जाता था। इस बार भी ठगी और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अभिषेक अग्रवाल गोवा भागने की तैयारी में था लेकिन उससे पहले ही भाईंदर पुलिस ने उसे मलाड इलाके में गिरफ्तार कर लिया।

अन्य खबरे