Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट से 20 करोड़ रुपए का ड्रग्स जब्त

19 Dec, 2021 677

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ड्रग्स के ख़िलाफ़ लगातार करवाई के बावजूद ड्रग्स का आना जारी है। इसी कड़ी में अब राजस्थान से बड़ा मामला सामने आया है। जयपुर हवाई अड्डे पर रविवार सुबह कस्टम विभाग को बड़ी सफलता मिली है। कस्टम विभाग ने करीब 20 करोड़ रुपए का ड्रग्स जब्त किया है। बताया जा रहा है कि महिला UAE से लौटी है। वह अपने बैग में ड्रग्स छुपाकर ला रही थी। महिला जब एयरपोर्ट पर उतरी तो वह घबराई हुई लग रही थी। कस्टम विभाग और पुलिस को महिला पर शक हुआ। दोनों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला की तलाशी ली, जिसमें ड्रग्स बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स दो किलो के आसपास है। शुरुआती जांच में इसे हेरोइन होने का अंदाजा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 20 करोड़ आंकी जा रही है । कस्टम विभाग ड्रग्स की जांच में जुटा है। बता दें कि ड्रग्स के खिलाफ सरकार बेहद सख्ती अपना रही है।

अन्य खबरे