Breaking News

जहरीली शराब से मौत मामले में पांच पुलिस वाले नपे

15 Mar, 2021 1205

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जहरीली शराब हर किसी के लिए ख़राब और खतरनाक होती है। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में जहरीली शराब पी कर एक महिला सहित चार लोगों की मौत के मामले में थाना नवाबगंज के एसओ, दो बीट दरोगा और दो सिपाहियो को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज कवींद्र प्रताप सिंह ने आज निलंबित कर दिया। कर्तव्यों के प्रति लापरवाही के आरोप में पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। कवींद्र प्रताप सिंह आज प्रतापगढ पहुंचे थे और मामले की जांच की थी। मरने वाले सभी लोग थाना संग्रामगद के मनोहरपुर रामपुर डावी के निवासी थे और थाना नवाबगंज के नया का पुरवा गांव के एक व्यक्ति के घर से खरीद कर शराब पी थी। पुलिस के अनुसार शराब विक्रेता के भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि जहरीली शराब से आए दिन किसी न किसी के मरने की खबर आती रहती है।

अन्य खबरे