Breaking News

जाति से बाहर शादी करने पर मिली मौत

11 Feb, 2020 1010
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

राजस्थान के एक जिले में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले एक प्रेमी को इसी दौरान खेत में दौड़ा दौड़ाकर इतना पीटा की उसकी जान चली गयी। यह मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का बताया जा रहा है, जहां पर अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या कर दी गयी है। वैसे पुलिस इस मामले की शुरुआती जांच में हत्या का कारण अंतरजातीय प्रेम विवाह की रंजिश ही बता रही है। कहा जा रहा है कि लव मैरिज करने के बाद युवक हाल ही गांव लौटा था। इस सनसनीखेज मामले में वारदात को धारदार हथियारों से अंजाम दिया गया है। हनुमानगढ़ की टाउन पुलिस ने शव मोचर्री में रखवाया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए हनुमानगढ़ के टाउन पुलिस सीआई नंदराम भादू ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि खेत में काम कर रहे संदीप पुत्र जगदीश उर्फ जग्गा गोदारा निवासी झांबर को कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

अन्य खबरे