Breaking News

जीजा के साथ बहन का गला रेतनेवाला भाई गिरफ्तार

18 Aug, 2020 922

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भाई बहन का रिश्ता बेहद नाज़ुक होता है. हर भाई चाहता है कि उसकी बहन सुरक्षित रहे. मगर यूपी के मेरठ जिले में गैर जातीय युवक से प्यार कर बैठी अपनी बहन की एक भाई ने जीजा की मदद से हत्या करने की कोशिश की, लेकिन ऐन मौके पर ग्रामीणों के वहां पहुंचने की वजह से दोनों खून से लथपथ युवती को वहीं छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक मेरठ जिले के किठौर थानांतर्गत महमूदपुर गढ़ी गांव में एक युवती को उसके भाई ने जीजा के साथ मिलकर गला रेतकर नहर में फेंकने की कोशिश की, लेकिन ऐन मौके पर युवती की चीख सुनकर ग्रामीणों को अपनी तरफ आते देख भाई और जीजा काम को अंजाम नहीं दे सके और खून से लथपथ युवती को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस में घटना की शिकायत करने के साथ-साथ गंभीर रूप से जख्मी युवती को अस्पताल भर्ती करवाया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई गई है। जानकारी के मुताबिक मेरठ जिले की एक युवती का हापुड़ के रहने वाले एक गौर जातीय युवक से प्यार कर रही थी, लेकिन युवती का परिवार  उसके इस रिश्ते के खिलाफ था। पुलिस ने युवती के पूरे परिवार के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करने के साथ हीआरोपी भाई और जीजा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि आज भी गैरजाति में प्यार करना कई परिवार अपनी शान के खिलाफ समझते हैं और बदले में इस तरह की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आते.  

अन्य खबरे