जीजा ने की साली की हत्या, खुद भी दी जान देने की कोशिश
संवाददाता/in24 न्यूज़.
साली और जीजा का रिश्ता बेहद ख़ास होता है. मगर बिहार के गया जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही साली की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इसके के बाद उसने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि इस आरोपी ने साली की हत्या क्यों की इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कत्ल की यह वारदात रामपुर के गोदावरी कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार अभी लड़की के घरवालों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल आरोपी जीजा मुन्ना कुमार साहू को शुरुआती इलाल के बाद उसे पटना एक हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। जाहिर है पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पायेगी, मगर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि दोनों के बीच कोई ऐसी बात ज़रूर रही होगी जिससे जीजा को ऐसा कदम उठाना पड़ा.