Breaking News

जैश का आतंकी फैयाज़ अहमद लोन गिरफ़्तार

01 Apr, 2019 1365

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के मोस्ट वांटेड आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है. इस आतंंकवादी का नाम फैयाज़ अहमद लोन है. आतंकी को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया है. ग़ौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने उसके सिर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. दिल्ली पुलिस को पिछले चार सालों से उसकी तलाश थी. वह साल 2015 से गिरफ्तारी से बच रहा था. उसके खिलाफ गैर-ज़मानती वारंट भी जारी हो चुका है. 

अन्य खबरे