Breaking News

डीपी में लगाया था दोस्त के बहन की तस्वीर, दोस्त ने मारा चाकू

05 Jan, 2022 669
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 
ठाणे (thane) जिले के अंतर्गत आने वाले उल्हासनगर शहर में एक दोस्त द्वारा अपने ही खास दोस्त पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. दरअसल ये पूरा का पूरा मामला उल्हासनगर (ullhashnagar) के अंतर्गत आने वाले हिल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है, जहां एक दोस्त ने अपने खास दोस्त के पेट में इसलिए चाकू घोंप दिया क्योंकि उसने अपने दोस्त की बहन की तस्वीर व्हाट्सअप स्टेटस (whatsapp status) पर लगा रखी था. जिसके बाद इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात खून खराबे में तब्दील हो गई. जिसके बाद आरोपी विजय रूपानी ने अपने दोस्त पंकज कुकरेजा के साथ मिलकर अपने दोस्त रोहित कंजानी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में रोहित बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद उसे घायल अवस्था मे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है. वहीं इस घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. जिसके बाद हिल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 और 307 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी विजय और पंकज उल्हासनगर के नेताजी चौक इलाके में आने वाले हैं, जहां पुलिस ने पहले से ही जाल बिछा रखा था और जैसे ही दोनों आरोपी वहां पहुंचे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है. वहीं इस मामले की आगे की जांच हिल लाइन पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रकांत ठाकरे कर रहे हैं.

अन्य खबरे