Breaking News

ड्रग्स तस्कर के जरिये पुलिस पहुंची ड्रग्स फैक्ट्री तक, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

03 Jan, 2022 654
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
 
नवी मुंबई (navi mumbai) क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है जिसमे ड्रग विरोधी अभियान के तहत की गयी कार्रवाई में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. ड्रग के एक मामले में पकडे गए आरोपी से की गयी पूछताछ के दौरान पुलिस को एक ड्रग्स फैक्ट्री (drugs factory) का भी पता चला, जिसके बाद पुलिस ने उक्त ड्रग फैक्टी में छापा मारा और यहां से करोड़ो रूपये के प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद किया। साथ ही इस मामले में 3 लोगों को नवी मुंबई क्राइम ब्रांच (navi mumbai crime branch) ने गिरफ्तार किया है. ये आरोपी अपनी ड्रग फैक्ट्री में ड्रग बना कर उसे नए साल के उपलक्ष्य में बेच कर मोटी रकम कमाना चाहते थे, लेकिन ये अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो पाते, कि इससे पहले ही इन्हें पुलिस ने धर दबोचा। 
 
 
इस बारे में नवी मुम्बई पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच-3 को ड्रग की तस्करी करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके जांच पड़ताल शुरू की. जांच पड़ताल में पुलिस ने एक आरोपी को ड्रग सहित पकड़ा, जिसके बाद पूछताछ में कथित ड्रग तस्कर ने अलीबाग में ड्रग्स फैक्ट्री होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उक्त ड्रग्स फैक्ट्री में छापा मारा और ढाई किलो एमडी मौके से बरामद किया। जिसकी कीमत 2 करोड़ 53 लाख 70 हजार 900 रुपये है। इस मामले में पुलिस ने जिन 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया उनके नाम कलीम रफीक खामकर, जैकी अफ़रोज़ 'बिट्टू', और सुभास पाटिल  हैं. इनमें से कलीम रफीक ही ड्रग्स तस्करी का मुख्य सूत्रधार बताया जा रहा है, जबकि सुभाष पाटिल ने केमिस्ट्री से बीएससी किया है, साथ ही वह फार्मास्युटिकल कम्पनी में भी काम कर चुका है, उसे केमिकल के बारे में अच्छी जानकारी है. ये सभी आरोपी मुंबई के आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं. अब पुलिस इन ड्रग तस्करों के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

अन्य खबरे