Breaking News

तालाब में मिली नवजात शिशु की लाश

03 Jun, 2020 1013

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कलयुग में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो मानवता को शर्मसार करते हैं. रायपुर के उरला क्षेत्र के शीतला तालाब में बुधवार को नवजात शिशु की लाश बरामद की गई है। तालाब में नवजात का शव देखने के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। उरला पुलिस से म‍िली जानकारी के मुताबि‍क इतवारी बाजार स्थित शीतला तालाब में सुबह 6 बजे एक नवजात शिशु का शव मिला है। तालाब गए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंचकर तालाब से शव को निकाल लिया गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि गर्भपात कराकर किसी व्यक्ति ने नवजात को तालाब में फेंका है। फ‍िलहाल पुल‍िस इस मामले में क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

अन्य खबरे