थाना प्रभारी पर हमला करनेवाले पांच गिरफ्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
छत्तीसगढ़ में भी अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ दिख रहा है। बलौदाबाजार जिले के भटगांव थाना प्रभारी के ऊपर हमला और पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीती रात भटगांव थाना प्रभारी एचएल रात्रे को अकेला देखकर कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट किया साथ ही पुलिस वाहन की तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद पुलिस नें 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन आरोपियों का कोविड सेंटर बिलाईगढ़ में मेडिकल जांच करवाया गया। जहां 6 में से 5 आरोपियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद भटगांव पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसी बीच 5 आरोपी बिलाईगढ़ कोविड सेंटर से ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। मामले में चार थानों की पुलिस टीम बना कर छानबीन कर रही थी। मगर इस गिरफ़्तारी से पुलिस को राहत मिली है।