दरभंगा में कोरोना के खौफ से एक शख्स ने लगाई फांसी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना इतना खतरनाक है कि जीते जी तंग आकर भी लोग मर रहे हैं. बिहार के दरभंगा जिल में क्वारेंटाइन में रह रहे एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम विनोद यादव बताया जा रहा है। विनोद 4 अप्रैल को दिल्ली से चला था और 8 अप्रैल को अपने गांव पहुंचा था। इसके बाद उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। वह जिले के बहादुरपुर प्रखंड के जलवार पंचायत स्थित कमरौली मध्य विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में था। मौके पर पहुचे डीएम, एसएसपी ने तत्काल पूरी जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। क्वारेंटाइन सेंटर में मौत की खबर सुन इलाके के राजद विधायक भोला यादव भी मौके पर पहुंचे और सरकार द्वारा बनाये क्वारेंटाइन सेंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह विफल है। कहीं कोई व्यवस्था नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की देखरेख में मौत हुई है, ऐसे में मृतक के परिजन को 50 लाख रुपये की मुआवजा सरकार दे। मृतक के बेटे पंकज कुमार ने बताया कि उनकी मौत कैसे हुई यह उन्हें नहीं पता, लेकिन जिस खिड़की से फंदे लगाकर मौत की बात बताई जा रही है, उस पर शक जरूर होता है। उधर, डीएम त्याग राजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक विनोद यादव टीवी बीमारी से ग्रसित था जिस वजह से वो मानसिक तनाव में रहता था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।