Breaking News

दहेज मांगनेवाला पति हनीमून में निकला नपुंसक

26 May, 2022 669

इंदौर में एक नवविवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है. महिला का आरोप है उसके पति को कई गंभीर बीमारियां हैं. जिसे शादी से पहले नहीं बताया गया. महिला का कहना है उसका पति नपुंसक भी है उसे इस बात का पता हनीमून पर चला. पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस बारे में अपने पति और ससुराल वालों से बात की तो उन्होंने मारपीट की और दहेज की मांग करने लगे. इस मामले पर महिला थाना की ममता त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर के नेहरू नगर की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी फरवरी 2022 दोनों परिवार की रजामंदी से हुई थी. लड़की पक्ष ने शादी में दहेज का समान के अलावा 5 लाख रुपये भी लड़के वालों को दिए थे. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद वह मुंबई अपने ससुराल पहुंची. करीब एक सप्ताह तक वहां रही. उस दौरा पति ने रिलेशन नहीं बनाए. इसके बाद हनीमून पर गए तो उसे पता चला कि पति नपुंसक है. पीड़िता ने जब यह बात अपने ससुराल में बताई तो उसके साथ मारपीट की गई. इसके अलावा 10 लाख रुपये की मांग करने लगे. साथ ही पीड़िता को घर से भी निकाल दिया. एएसआई ममता त्रिपाठी ने बताया कि नवविवाहिता मुंबई की रहने वाली है और इंदौर में उसका ससुराल है. पीड़िता ने महिला थाने में पति, सास, ननद और नंदोई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है. मामले की जांच में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. 

अन्य खबरे