दिल्ली में सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की राजधानी दिल्ली के पांडव नगर थाने (में ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टलसे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक एसआई की पहचान राहुल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के मृतक एसआई राहुल सिंह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाला था और यहां अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया कि 31 वर्षीय सिंह पांडव नगर पुलिस थाने की छत पर गया, जहां वह तैनात था और उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुलिसकर्मी ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास या फिर मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने के लिए मृतक के परिवार और साथियों से पूछताछ कर सकती है ताकि और जानकारी आ सके।