Breaking News

दूध के वैन से शराब की बोतलें बरामद

08 Jun, 2020 902

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट के बीच तेलुगु देशम पार्टी के नेता के दूध के वैन में अवैध शराब बरामद हुई है। सीआई नाग प्रसाद और गुरु प्रकाश के नेतृत्व में रविवार को कृष्णा जिले के अवनिगड्डा से आ रही वैन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि बरामद वैन पूर्व विधायक बोडे प्रसाद के समर्थक और कंकीपाडु मंडल के तेन्नेरु गांव के अध्यक्ष यार्लागड्डा राजा की है। प्रसाद विजया दूध की सप्लाई ठेके की पद्धति पर करता है। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि टीडीपी के नेताओं के इशारे पर पिछले कई दिनों से शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। मुख्य रूप से टीडीपी के नेता दूध के बन में शराब की बोतलों की अवैध रूप से सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस ने रविवार को कृष्णा जिले के अवनिगड्डा से आ रही दूध वैन की तलाशी ली गई। इस दौरान 50 क्वार्टर बोतल, 5 फुल बोतल पाये गये। इस मामले में पालेपु गुप्ता, पट्टाभी राव और विकास को हिरासत में लिया है। साथ ही दूध वैन को सीज किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि दूध की वैन में शराब को अवैध रूप से ले जाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

अन्य खबरे