Breaking News

दूध में ज़हर मिलाकर मां ने तीन बच्चों की हत्या की

02 Feb, 2023 885

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक मां अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है! मगर उत्तर प्रदेश के शामली जिला में एक कलयुगी मां ने अपने ही बच्चों की हत्या कर दी। कैराना थाना (Kairana Police Station) क्षेत्र के तहत आते पंजीठ गांव में एक कलयुगी मां ने दूध में जहर डालकर अपने अपने तीन बच्चों मोहम्मद शाद (8), मिस्बाह (4) और मंतशा (2) को मार डाला। इसमें से शाद की मौके पर ही मौच हो गई जबकि मिस्बाह और मंतशा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने यह कदम परिवारिक कलह के चलते उठाया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय महिला का पति दिल्ली में था। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए दूध के बर्तन को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी महिला का नाम सलमा है। पुलिस के मुताबिक महिला के 5 बच्चे थे। महिला के पति ने बताया कि जहर देने के बाद उसकी पत्नी ने उसे फोन किया और बताया कि बच्चों की तबियत खराब है और वे उल्टी कर रहे हैं। जब वह घर पहुंचा तो पाया कि उसके बेटे का शव घर पर था। पति ने बताया कि उसके दो ब्जे बाहर थे नहीं तो वे भी मर जाते। एक बेटी मदरसे गई हुई थी जबकि एक बेटा नाना के पास था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबरे