Breaking News

देशद्रोह में शरजील इमाम के खिलाफ चार्जशीट

18 Apr, 2020 880

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जब देश के ख़िलाफ़ कोई देश को भड़काता है तो वह देशद्रोह की श्रेणी में आता है. दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। उस पर देश द्रोही भाषण देने और लोगों को भड़काने का आरोप है। हाल ही में शरजील इमाम ने सीएए-एनआरसी विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्वोत्तर को भारत से अलग करने का मुद्दा उठाया था। दिल्ली पुलिस ने शरजील को 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से अलीगढ़ और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में  गिरफ्तार किया था। उसका एक कथित भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर शरजील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए, 153 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि विवादित भाषण में शरजील कथित तौर पर भारत को असम से जोड़ने वाले भूभाग को काटने की बात कह रहा है। भाषण में वह ये भी दावा कर रहा है कि अगर उनके पास संगठित लोग हों तो वे असम को भारत से अलग कर सकते हैं । शरजील बिहार का मूल निवासी है। वह जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट रह चुका है।

अन्य खबरे