Breaking News

दोस्त की बीवी के साथ दोस्त ने किया दुष्कर्म

10 Jan, 2022 643

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कई बार देखा गया है कि धोखा अपने करीबियों से ही अधिक मिलता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दोस्ती को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक दोस्त ने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर भाग निकला। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे में काम करने वाले संदीप मंडल ने अपने दोस्त को 5 जनवरी को फोन किया और साथ में लंच करने कहा। इस पर दोस्त ने उसे कह दिया कि वो उसके घर जाकर खाना खा ले। इसके बाद आरोपी अपने दोस्त के घर खाना खाने पहुंचा और मौका मिलते ही दोस्त की पत्नी से डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला डरकर चुप रही, दूसरे दिन जैसे-तैसे अपने पति को सारी बात बताई। महिला के पति ने संदीप से संपर्क करना चाहा लेकिन उसका फोन बंद आया। खमतराई थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। बता दें कि दोस्त बेहद करीबी होता है मगर इस दोस्त ने दोस्ती को कलंकित करने का काम किया है।

अन्य खबरे