Breaking News

दोस्त ने दोस्तों को कार में बंद करके ज़िंदा जलाने की कोशिश की

18 Aug, 2020 761

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कहते हैं कि दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते से अलग होता है, मगर जब दोस्ती में विवाद आए तो दुश्मनी अपना अलग रंग दिखाती है. बता दें कि दोस्तों के बीच व्यापारिक लेन-देन को लेकर उठा विवाद तीन व्यक्तियों को जिंदा जलाने का कारण बना। सोमवार शाम को विजयवाड़ा शहर के नोवोटेल भारतनगर के पास में हुई इस घटना से शहर में खलबली मच गई। पुलिस और पीड़ितों के मुताबिक, ताडेपल्ली निवासी वेणुगोपाल रेड्डी, विजयवाड़ा वेटरनरी कॉलोनी के गंगाधर और गायत्रीनगर के कृष्णारेड्डी दोस्त हैं। ये तीनों रियल एस्टेट और सेकेंड हैंड कार और सूदखोरी का कारोबार करते हैं। इसी क्रम में, वेणुगोपाल रेड्डी ने गंगाधर और कृष्णारेड्डी को ढाई करोड़ रुपए कर्ज दिया। वेणुगोपाल रेड्डी कुछ समय से उन दोनों पर दिए गए पैसे को वापस करने के लिए दबाव डाल रहा था। इसी बीच गंगाधर से संबंधित भूमि को बेचने और पैसे लेने के लिए समझौता किया गया था। इसी संदर्भ में वेणुगोपाल रेड्डी ने बातचीत करने के लिए गंगाधर और कृष्णा रेड्डी को सोमवार शाम नोवोटेल होटल के पास बुलाया। इन दोनों के साथ गंगाधर की पत्नी नागवल्ली भी आ गई। चारों ने नोवोटेल होटल के पास केनरा बैंक के सामने कार (एपीआई 16 बीसी 4534) में बैठकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान वेणुगोपाल रेड्डी अचानक कार के बाहर आ गया और अपने साथ लाए हुए पेट्रोल को कार में डालकर आग लगा दी। इसके बाद मौके पर से फरार हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार के ग्लास तोड़कर तीनों को वाहर निकाला और अस्पताल ले गये। डॉक्टरों ने बताया कि गंगाधर और नागवल्ली खतरे से बाहर है। मगर कृष्णा रेड्डी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी हर्षवर्धन राजू घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि जमीन विवाद ही इस घटना के पीछे का कारण है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आगे की कार्रवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि इस घटना के बाद यह सोचना चाहिए कि दोस्ती के बीच पैसे का लेनदेन सोच समझकर करना ही सही उपाय है.

अन्य खबरे