Breaking News

दो सौ से ज्यादा लोगों को प्लाज़्मा के नाम पर ठगनेवाला गिरफ्तार

21 Jul, 2020 866

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्वव्यापी जानलेवा महामारी कोरोना के दौरान अपराध की पहली घटना में हैदराबाद में कोरोना वायरस रोगियों के लिए प्लाज्मा दान करने और दवा की व्यवस्था करने का वादा कर दो सौ से अधिक लोगों को ठगने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। प्लाज्मा थेरेपी के तहत ठीक हुए मरीजों के शरीर से प्लाज्मा लेकर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में चढ़ाया जाता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्लाज्मा की मांग को भुनाने का फैसला किया। पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आरोपी ने प्लाज्मा की जरुरत वाले लोगों की तलाश करने के लिए अलग-अलग सोशल नेटवर्किंग ऐप का सहारा लिया। वह खुद को कोरोना से ठीक होने वाले व्यक्ति के रूप में पेश कर फोन से लोगों से संपर्क करता था। उसके बाद आरोपी उस व्यक्ति से प्लाज्मा भेजने के लिए कुछ पैसे देने का अनुरोध करता था। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान एप्लिकेशन के माध्यम से धन प्राप्त करने के बाद, वह उनसे संपर्क करना बंद कर देता था। इस घटना से प्लाज्मा के भरोसे रहनेवाले कोरोना मरीज़ों में हड़कंप मच गया है.  

अन्य खबरे