Breaking News

दफ़्तर की छत से कूदकर लड़की ने जान दी

19 Nov, 2020 777

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आजकल कई बार लोग आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं. हैदराबाद के नगर में एक युवती ने जिस कार्यालय में काम करती थी उसी भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृत युवती की पहचान सुष्मिता (21) के रूप में हुई है। युवती मूलत: हैदराबाद के नामालगुंडू इलाके की रहने वाली थी और वह प्रमुख आईटी कंपनी टेक महेंद्र में नौकरी कर रही थी। रोजाना की तरह सु्ष्मिता गुरुवार सुबह सिकंदराबाद के गोपालपुरम स्थित अपने कार्यालय पहुंची और उसके बाद कार्यालय भवन की छत पर जाकर वहां से कूदकर जान दे दी। सुष्मिता की मौत से उसके परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। पुलिस का मानना है कि सुष्मिता की आत्महत्या की पीछे प्यार का चक्कर हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया। बाद में शव उसके परिजनों को सौंप दिया। आगे की जांच जारी है.

अन्य खबरे