नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
असली देश में कई नकली अधिकारी बनकर लोग चूना लगाने का काम करते रहते हैं, मगर एक ना एक दिन क़ानून उन्हें अपनी गिरफ्त में ले ही लेता है. आंध्र प्रदेश के सुप्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए एक व्यक्ति नकली आईपीएस अधिकारी का अवतार लेकर पुलिस के हत्थे चढ़ा। खम्मम जिले का रहने वाले अरुण कुमार केंद्र सरकार का कर्मचारी है और वह हैदराबाद में रह रहा है।भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए बुधवार को तिरुमला पहुंचे अरुण कुमार ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए संयुक्त कार्यकारी अधिकारी कार्यालय गया और प्रोटोकॉल दर्शन मांगा। अधिकारियों की जांच-पड़ताल में जब उसके असली आईपीएस अधिकारी नहीं होने का पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सतर्कता अधिकारियों को दी। सतर्कता अधिकारी मौके पर पहुंचे और दर्शन के लिए जा रहे अरुण कुमार को हिरासत में लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। टीटीडी अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर चुकी तिरुमला की पुलिस ने अरुण कुमार को गिरफ्तार किया। अरुण कुमार इससे पहले राज्य केकई मंत्रियों के पास ओएसडी के रूप में काम कर चुका है।