नशा देकर बदमाशों ने किया युवती से गैंगरेप
09 Mar, 2023
782
संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजस्थान के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) में एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर 2022 से 16 फरवरी 2023 के बीच रजत पंडित निवासी महाजन बीकानेर ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसमें उनके साथी अजय ने उनकी मदद की। अजय लगातार उसे धमका रहा है और जातिसूचक गालियां दे रहा है। सीओ एससी-एसटी पुष्पेंद्र सिंह को आगे की जांच सौंप दी गई है।