Breaking News

नशेड़ी पिता ने तीन वर्षीय बेटे की फावड़े से काटकर हत्या की

26 Jan, 2023 447

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) स्थित हुसैनगंज थाना (Hussainganj Police Station) के सुहाईबाग गाँव मे नशेड़ी पिता ने तीन वर्षीय बेटे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। खेत मे ले जाकर मासूम के फावड़े से काटकर तीन टुकड़े कर दिये। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पहुंच गए इस दौरान नशेड़ी चंद्र किशोर पर उसकी ही पत्नी ने हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई । आरोपी पिता चंद किशोर को गिरफ्तार कर लिया और घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी सदर वीर सिंह का कहना है कि पिता नशेड़ी है और अर्ध विक्षिप्त भी बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे