Breaking News

नाबालिग छात्राओं को बुलाकर गंदा काम करने वाला हेडमास्टर गिरफ़्तार

05 Jun, 2023 919

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया गया है, मगर कलयुग में एक शिक्षक द्वारा इस पवित्र छवि को बदनाम करने का मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने सरकारी स्कूल के एक हेडमास्टर को छह नाबालिग छात्राओं (minor girl students) से छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की पहचान रमेशचंद्र कटारा के रूप में हुई है, जो लड़कियों को छुट्टियों के दौरान गेम खेलने के बहाने बुलाता था और उनसे छेड़छाड़ करता था। डूंगरपुर के एसपी कुंदन कावरिया ने कहा कि कटारा के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। छात्राओं ने आपबीती अपने माता-पिता से साझा की। आरोपी को शिक्षा विभाग ने निलंबित भी कर दिया है। पूछताछ के दाैरान कटारा ने बताया कि उसे पाेर्न फिल्में देखने की लत है। उसने छह  बच्चियाें से दुष्कर्म करना स्वीकार किया है। वह चार बच्चियाें काे घर ले गया था। इस घटना से साफ़ है कि आज भी स्कूलों में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं।

अन्य खबरे