Breaking News

निःसंतान महिला ने पति से लड़कर जान दे दी

22 Feb, 2021 950

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक कहावत है कि औलाद की खातिर एक मां कुछ भी कर सकती है. यह कहावत तब चरितार्थ हो गई जब हैदराबाद के कीसरा इलाके में रविवार की देर रात एक शादीशुदा महिला ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि महिला की कोई संतान नहीं थी इस वजह से वह परेशान चल रही थी और यह खौफनाक कदम उठाया। खबर के मुताबिक 27 साल की सत्य संतोषिनी की शादी तीन साल पहले पवन से हुई थी। महिला पति के साथ हैदराबाद के कीसर स्थित श्रीनिवास नगर कॉलोनी के एक फ्लैट में रहती थी। पुलिस के मुताबिक रविवार रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। नाराज पत्नी ने कुछ देर बाद बिल्डिंग से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई। बिल्डिंग के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा और पूछताछ के आधार पर मामला दर्ज कर लिया  है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक महिला ने अपने बच्चे के साथ बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में उसी की चर्चा है.

अन्य खबरे