Breaking News

नेता जी गिरफ्तार हुए तो कार्यकर्ता ने खुद को जलाया

01 Nov, 2020 759

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
नेता और कार्यकर्ता का संबंध अलग-अलग तरीके का होता है. मगर हैदराबाद में भाजपा प्रदेश पार्टी कार्यालय के निकट एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक़ हैदराबाद में श्रीनिवास नामक कार्यकर्ता ने शरीर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसने बंडी संजय की गिरफ्तारी का विरोध किया। लोगों ने घायल श्रीनिवास को अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल श्रीनिवास की हालत चिंताजनक बताई। श्रीनिवास रंगारेड्डी जिला, याचारम मंडल के तम्मालोनिगुड़ेम का रहनेवाला है। बता दें कि बंडी संजय की गिरफ्तारी की खबर से वह बेहद नाराज़ था.

अन्य खबरे