नौकरी से निकालने पर स्टाफ ने की बॉस की हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज के दौर में बेरोजगारी का खौफ तो है ही, मगर कई बार नौकरी करनेवाले भी परेशां रहते हैं. घाटकोपर इलाके में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक ने जब एक स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया तो उसी पूर्व कर्मचारी ने बॉस की हत्या कर दी. आरोपी नौकरी से निकाले जाने पर नाराज था. बताते हैं कि उसकी एक महीने की सैलरी भी रोकी गई थी. आरोपी रविवार को अपनी सैलरी लेने इंस्टीट्यूट गया था. वहां बॉस से उसकी बहस हो गई. इसके बाद आरोपी ने बॉस पर चाकू से दनादन वार कर दिए. घटना के वक्त कोचिंग में छात्रा मौजूद थे. पुलिस ने आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक मृतक मयंक घाटकोपर में मयंक ट्यूटोरियल्स नाम से कोचिंग चलाते थे. यह मुंबई की जानी-मानी संस्था है. इसका हेड ऑफिस घाटकोपर में है. रविवार को वे कोचिंग ले रहे थे, तभी उनका पूर्व कर्मचारी गणेश वहां पहुंचा. गणेश को महीने भर पहले ही जॉब से निकाला गया था. दोनों के बीच सैलरी को लेकर बहस हुई. इस पर नाराज होकर आरोपी ने बॉस पर हमला कर दिया. हमले में मयंक बुरी तरह घायल हो गए थे. उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रहे एस. भालेराव ने बताया कि आरोपी को रोकने के लिए वहां मौजूद छात्र बीच में आए. बीच-बचाव में कुछ छात्र भी घायल हो गए. उन्हें पास के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.