Breaking News

पति ने प्रेमी से मिलने गई पत्नी को मारी गोली

19 Nov, 2021 947

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सचमुच प्रेम अंधा होता है इसलिए कई बार शादी शुदा लोग भी इसके मोह से नहीं बच पाते। बिहार में श्रीमद् भागवत कथा सुनने के बहाने प्रेमी से मिलने गई पत्नी को पति ने कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बुधवार देर रात पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र का है। लोगों ने बताया कि नरेंद्र रामपुर गांव में कुछ दिनों से श्रीमद् भागवत कथा चल रहा है। गांव के सोनू कुमार की पत्नी भी बुधवार देर रात कथा सुनने गई थी। उसका किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो उससे अक्सर मिलती थी। बुधवार को भी वो उससे मिलने गई थी। इस बात की जानकारी गांव के कुछ लोगों ने उसके पति को दे दी।यह बात सुनकर सोनू गुस्से में आ गया। जैसे ही देर रात पत्नी अपने घर पहुंची उसने उस पर गोली चला दी। गोली उसकी कनपटी में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग वहां जमा हो गए। सोनू कुमार वहां से फरार हो गया। फिर लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सोनू का विवाह 2012 में हुआ था। उसको दो बेटा आर्यन कुमार (4) और प्रिंस कुमार (5) है। घटना के संबंध में नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। घायल महिला की पहचान नरेंद्र रामपुर गांव के सोनू कुमार की पत्नी के रूप में हुई है। पूरी घटना पर पुलिस की नजर है।

अन्य खबरे